17 तक तक बंद रहेंगे विद्यालय

समस्तीपुर. कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के साथ साथ निजी विद्यालयों को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समयावधि में परिवर्तन करते हुए 10 से चार बजे तक पठन […]

समस्तीपुर. कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने जिले के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के साथ साथ निजी विद्यालयों को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समयावधि में परिवर्तन करते हुए 10 से चार बजे तक पठन पाठन जारी रखने का आदेश दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ओझा ने बताया कि प्राथमिक व मध्य विद्यालय में पठन पाठन पूर्णत: बंद रहेगा. लेकिन शिक्षक व एचएम कार्य अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे. निजी विद्यालयों को भी आदेश का पालन करने की सख्त हिदायत दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >