पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची 13 को जारी

पूसा. प्रखंड के पैक्स निर्वाचन को लेकर पुनरीक्षित मतदाता सूची 13 जनवरी 2015 को जारी कर दिया जायेगा. जानकारी देते हुए बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि जारी मतदाता सूची पर मतदाता उसके बाद नियम समय तक आपत्ति दर्ज कर संशोधन करा सकते है. बता दें कि प्रखंड में कुल 13 पंचायतों में महज चार […]

पूसा. प्रखंड के पैक्स निर्वाचन को लेकर पुनरीक्षित मतदाता सूची 13 जनवरी 2015 को जारी कर दिया जायेगा. जानकारी देते हुए बीडीओ कुमार अश्विनी ने बताया कि जारी मतदाता सूची पर मतदाता उसके बाद नियम समय तक आपत्ति दर्ज कर संशोधन करा सकते है. बता दें कि प्रखंड में कुल 13 पंचायतों में महज चार पंचायत में ही पैक्स निर्वाचन का कार्य संपन्न हो सका था. अब यह प्रक्रिया शेष बचे नौ पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए किया जा रहा है. इधर, पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित पंचायतों में फिर से राजनीति गरमाने लगी है. पक्ष विपक्ष अपनी दावेदारी मजबूत करने को लेकर अंदर ही अंदर विचार मंथन में जुट गये हैं. दूसरी ओर प्रखंड में एक अभियान के तहत बीडीओ ने विभिन्न पंचायतों में जाकर गरीबों के बीच कंबल वितरण किया. इसमें प्रथम चरण में हरपुर, दिघरा, मोरसंड, ठहरा सहित अन्य पंचायतों में कंबल वितरण किया. मौके पर डा. लतेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >