केवटा में अगलगी में छह घर जले

फोटो संख्या : 11लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाकग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को किया गया नियंत्रितप्रतिनिधि, दलसिंहसरायकेवटा गांव के वार्ड 6 में सोमवार की देर रात हुई अग्निकांड में फूस के बने छह घर जलकर राख हो गये. इसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान, बरतन, कपड़े, बिछावन, फर्नीचर समेत अन्य चीजें जलकर […]

फोटो संख्या : 11लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाकग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को किया गया नियंत्रितप्रतिनिधि, दलसिंहसरायकेवटा गांव के वार्ड 6 में सोमवार की देर रात हुई अग्निकांड में फूस के बने छह घर जलकर राख हो गये. इसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान, बरतन, कपड़े, बिछावन, फर्नीचर समेत अन्य चीजें जलकर खाक हो गयी. घटना के वक्त रात साढ़े दस बजे घटी. जब पूरे मुहल्ले के लोग सो रहे थे. मगर अचानक आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरातफरी मच गयी. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आसपास से जुटे सैकड़ों ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने ढिबरी या बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी. जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में प्रमिला देवी, शंकर दास व पवन देवी क ा घर पूरा जल गया. जबकि गांगो साह, रामपरी देवी व मनोहर दास का घर आंशिक रूप से जलने की बात बतायी जा रही है. वहीं पवन देवी करीब 20 हजार रुपये भी जलकर राख हो गये. दूसरी ओर मुखिया नीलम देवी की इसकी सूचना सीओ को दी. राजस्व कर्मी मनीष कुमार ने पीडि़तों के बीच 42 सौ रुपये व 50-50 किलो गेहूं व चावल, पॉलीथिन आदि उपलब्ध करायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >