बजट को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया मंथन

फोटो संख्या : 4लेखापालों को दी गयी ट्रेनिंग समस्तीपुर. सदर अस्पताल परिसर स्थित डब्ल्यूएचओ भवन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने बजट को लेकर गहन मंथन किया. सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए मिली धन राशि का उपयोग के बाबत समग्र […]

फोटो संख्या : 4लेखापालों को दी गयी ट्रेनिंग समस्तीपुर. सदर अस्पताल परिसर स्थित डब्ल्यूएचओ भवन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने बजट को लेकर गहन मंथन किया. सिविल सर्जन डॉ गिरींद्र शेखर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए मिली धन राशि का उपयोग के बाबत समग्र रिपोर्ट पर चर्चा हुई. साथ ही नये वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं के मद में सरकार की ओर से मिलने वाली धन राशि के सही इस्तेमाल और उसका लेखा जोखा को लेकर चर्चा की गयी. इस क्रम में उपस्थित विभिन्न अस्पतालों के लेखापालों व लिपिकों को खास तौर से प्रशिक्षण भी दिया गया. सीएस ने सभी लेखापालों को बताया कि विभिन्न मदों में राशि की कमी पड़ने की समस्या को दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही सेवा इतिहास सभी कर्मियों का अपडेट करने का आदेश दिया. इस अवसर पर डीएचएस से अभिनव कुमार, डीपीसी आदित्य नाथ झा, सीएस कार्यालय से शांति भूषण, रोशन कुमार, अरुण कुमार समेत कई अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >