जनधन योजना खुशहाली की बुनियाद : निर्गुनी

विद्यापतिनगर. भाजपा नेता व पार्षद रंजीत निर्गुनी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर बहुउद्देशीय जानकारी आम लोगों को मुहैया करायी़ मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं कई कार्यकर्ता साथ थे़ इस क्रम में भाजपा नेता ने साहिट पंचायत के गरीब तबके के लोगों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री जनधन योजना वाले […]

विद्यापतिनगर. भाजपा नेता व पार्षद रंजीत निर्गुनी ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर बहुउद्देशीय जानकारी आम लोगों को मुहैया करायी़ मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं कई कार्यकर्ता साथ थे़ इस क्रम में भाजपा नेता ने साहिट पंचायत के गरीब तबके के लोगों से मुलाकात कर प्रधानमंत्री जनधन योजना वाले बैंक खाते का जायजा लिया. कहा, जनधन योजना आपकी खुशहाली का बुनियाद है़ केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ इससे जुड़ा है़ इसलिये जनधन योजना के अंतर्गत अवश्य बैंक खाता खुलवाये़ं सक्रिय कहे जाने वाले दर्जनो कार्यकर्ता के साथ युवा नेता निर्गुनी साहिट पंचायत के महादलित बस्ती में पहुंचपथ, पीने का पानी, इंदिरा आवास, वृद्घावस्था पेंशन की जानकारी ली़ इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि निकट के दिनों में हम सभी नुक्कड़ सभा व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भाजपा के उद्देश्य, केंद्र सरकार के विभिन्न लाभप्रद योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे़ श्री निर्गुनी ने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर कहा सौभाग्यशाली है हमारा देश जिसे नाजुक मौके पर सशक्त पीएम मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >