बाइकरों को रोक बच्चों ने किया जागरूक

आवश्यक रूप से करें हेलमेट का प्रयोगफोटो संख्या : 16समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर, जितवारपुर समेत अन्य इलाकों में सोमवार को यातायात सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें शामिल होली मिशन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरने वाले बाइकरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संकल्प […]

आवश्यक रूप से करें हेलमेट का प्रयोगफोटो संख्या : 16समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर, जितवारपुर समेत अन्य इलाकों में सोमवार को यातायात सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें शामिल होली मिशन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरने वाले बाइकरों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संकल्प दिलाया. साथ ही उन्हें यात्रा के दौरान आवश्यक रूप से हेलमेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया. दो और चार चक्का वाहनों के संचालकों को जगह जगह जाम लगने के कारणों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्हें सड़क पर खास तौर से तब जब वह संकीर्ण मार्गों से गुजर रहे हों तो यात्रा नियमों को किसी भी सूरत में नहीं तोड़ने को कहा. मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, सेक्टर मोबाइल दिलीप कुमार, नवलेश, मकसूद, योगेंद्र आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >