फोटो :: 15 समस्तीपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की 13 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा की गयी. भाजपा जिला कार्यालय में आहूत इस समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि यह दौरा भाजपा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. जन आकांक्षाओं व आम लोग भाजपा के कार्य व नीतियों से रुबरु होंगे. वहीं उन्होंने तमाम पदाधिकारियों से सभा में उपस्थित रहने को कहा. वहीं बैठक में सुरक्षा से संबंधित बातों पर भी चर्चा हुई. बताते चलें कि रोसड़ा संस्कृत उच्च विद्यालय व हसनपुर उच्च विद्यालय में सभा आहूत की जायेगी. इस अवसर पर राजेश्वर ठाकुर, हरेराम झा, मनोज झा, सुनीता सिंहा, शशिकांत झा, दिनेश कुमार झा, अनिल सिंह, सुधीर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे. पार्टी जिलाध्यक्ष श्री चौधरी, भाजपा नेत्री सुनीता सिंह, पूर्व प्रमुख संजय आदि ने आयोजन स्थल का जायजा लिया.
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर समीक्षा
फोटो :: 15 समस्तीपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की 13 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा की गयी. भाजपा जिला कार्यालय में आहूत इस समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि यह दौरा भाजपा के लिए मिल का […]
