चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी फूलेश्वर सिंह की साइकिल रविवार को चोरी कर ली गयी. इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने स्थानीय थाना को सूचित करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से साइकिल चोर की पहचान करते हुए पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इस आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये […]

उजियारपुर. थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी गांव निवासी फूलेश्वर सिंह की साइकिल रविवार को चोरी कर ली गयी. इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने स्थानीय थाना को सूचित करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से साइकिल चोर की पहचान करते हुए पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इस आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये व्यक्ति को पकड़ लिया. पकड़ा गया व्यक्ति इसी गांव का उमेश सहनी बताया गया है. पुलिस की छानबीन से स्पष्ट हुआ की उसने साइकिल चुराकर रूदौली गांव के एक व्यक्ति के हाथ बेच डाला है. पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त के द्वारा बताये स्थान पर रूदौली में छापेमारी कर चोरी की गयी साइकिल को बरामद कर लिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. रोसड़ा : थाना क्षेत्र के गोथरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया जिसकी जमकर पिटायी की गयी़ ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर समुचित चिकित्सा के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया है़ इस संबंध में गांव के रंजीत कुमार महतो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें शहर के महादेवमठ वार्ड नं़-1 निवासी जगत गिरि के पुत्र अप्पू गिरि को आरोपित किया गया़ प्राथमिकी में कहा है कि आंटा चक्की पर पिसाई के लिए बोरी में रखे गेहूं एवं गल्ला को लेकर आरोपित भाग रहा था जिसका ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया़ पूछताछ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया़ पुनि सह थानायक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >