तीस लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

फोटो संख्या :::10सही समय पर पूरी होंगी योजनाएं : भारतीसमस्तीपुर. विधान पार्षद कोटे से सोमवार को तीस लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधान पार्षद रोमा भारती ने इन योाजनाओं की आधारशिला रखी. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को सही समय पर पूरी की जायेगी. इससे आम लोगों को किसी तरह […]

फोटो संख्या :::10सही समय पर पूरी होंगी योजनाएं : भारतीसमस्तीपुर. विधान पार्षद कोटे से सोमवार को तीस लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधान पार्षद रोमा भारती ने इन योाजनाओं की आधारशिला रखी. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को सही समय पर पूरी की जायेगी. इससे आम लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं हो सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग भी प्रशासन की ओर से की जायेगी. इन योजनाओं में विधि महाविद्यालय स्थित पुस्तकालय भवन पर 969200, पथ पर 271800, पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरिपुर भुसकौल की ओर जाने वाली पथ पर 747700 एवं ताजपुर के माधोपुर दिघराआ में शंभू प्रसाद यादव की ओर जाने वाले पथ पर 746000 की लागत आयेगी. इस अवसर पर टुनटुन यादव, राज कुमार राय, परमानंद राय, विनोद कुमार, उदय शंकर सिंह, शंभू प्रसाद यादव, रेहाना खातुन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >