शिक्षित समाज के लिए करती रही साधना

समस्तीपुर. कभी शिक्षित समाज का सपना देखने वाली महिला स्व. साधना देवी की पुण्य तिथि शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में मनायी जायेगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. विद्यालय परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन होगा. विद्यालय के चेयरमैन पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल […]

समस्तीपुर. कभी शिक्षित समाज का सपना देखने वाली महिला स्व. साधना देवी की पुण्य तिथि शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में मनायी जायेगी. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. विद्यालय परिसर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन होगा. विद्यालय के चेयरमैन पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल 1965 को बेगूसराय के मेघौल गांव में जन्म लेने वाली साधना का बचपन से ही शिक्षा के प्रति विशेष झुकाव रहा. माध्यमिक परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने पूसा से बीए की तालीम ली. उस समय समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े शिक्षा से वंचित बच्चों में ज्ञान का दीपक जलाने की ललक उनमें इस कदर जगी कि उन्होंने एमएड तक की डिग्री हासिल कर अपनी इस आकांक्षा को पूरा करने में जुट गयी. इसे गति देने के लिए उन्होंने विद्यालय खोलने का निर्णय लिया ही था परंतु 13 जनवरी 2000 को उनकी मृत्यु हो गयी. उसी वर्ष विद्यालय की बुनियाद रखी गयी. बीते 14 वर्षों में इस विद्यालय के कई छात्रों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की इबारत लिख कर उनके सपनों को साकार करने में जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >