गड़बडि़यों को ले बीइओ ने पूछा स्पष्टीकरण

उजियारपुर. रसोइया पढ़ाते हैं छात्र को. यह मामला तब प्रकाश में आया जब बीइओ लक्ष्मी साफी ने विद्यालय का निरीक्षण किया. मामला विरनामा तुला पंचायत के रही टोल स्थित उत्क्रमित मय विद्यालय का बताया जाता है. बीइओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में इस विद्यालय के सभी शिक्षक गायब मिले. एमडीएम व विद्यालय पंजी […]

उजियारपुर. रसोइया पढ़ाते हैं छात्र को. यह मामला तब प्रकाश में आया जब बीइओ लक्ष्मी साफी ने विद्यालय का निरीक्षण किया. मामला विरनामा तुला पंचायत के रही टोल स्थित उत्क्रमित मय विद्यालय का बताया जाता है. बीइओ ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में इस विद्यालय के सभी शिक्षक गायब मिले. एमडीएम व विद्यालय पंजी में भी व्यापक गड़बड़ी पायी गयी है. इतना ही नहीं विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को रसोइया पढ़ा रहे थे. बीइओ ने बताया कि वार्ड 10 व 12 में स्थित विद्यालय भी बंद पाये गये. उन्होंने सभी शिक्षकों से आदम में सुधार लाने को कहा है. साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बताते चलेें कि प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में सदस्य त्रिभुवन राय ने विद्यालय के पठन पाठन व अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी थी. इसके आलोक में पदाधिकारी ने निरीक्षण किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >