जॉब कैंप में 27 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जिला नियोजनालय की ओर से एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया.

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय की ओर से एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया. इस नियोजन शिविर में 91 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस नियोजन शिविर में सोनाटा फाइनेंस के प्रतिनिधियों ने सभी अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा लेकर 73 प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया. इसमें 27 प्रतिभागियों का औपबंधिक रूप से चयन किया गया. इस एक दिवसीय नियोजन शिविर के आयोजन में जिला कौशल प्रबंधक, जिला कौशल विशेषज्ञ, जिला क्लस्टर प्रबंधक एवं जिला नियोजनालय के सभी कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा नियोजनालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए वर्तमान समय में जिला नियोजनालय का महत्व भी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >