3.44 लाख का खाद्यान्न गायब, प्राथमिकी

हरपुर एलौथ आद्योगिक क्षेत्र से चला का मैदा व आटाव्यापारी ने ट्रांसपोर्टर पर दर्ज कराया मामलासरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित जिला औद्योगिक क्षेत्र से चला करीब 3.44 लाख का खाद्यान्न गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में व्यवसायी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अंगारघाट थाना के डढि़या […]

हरपुर एलौथ आद्योगिक क्षेत्र से चला का मैदा व आटाव्यापारी ने ट्रांसपोर्टर पर दर्ज कराया मामलासरायरंजन. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ पंचायत स्थित जिला औद्योगिक क्षेत्र से चला करीब 3.44 लाख का खाद्यान्न गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में व्यवसायी के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अंगारघाट थाना के डढि़या असाधर गांव निवासी त्रिभुवन पांडेय और राजकुमार पांडेय को आरोपित किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में वासुदेवपुर निवासी खाद्यान्न व्यवसायी मंजीत कुमार सिंह ने गत 14 दिसंबर को उसने शिवशक्ति ट्रांसपोर्ट के मालिक से ट्रक भाड़े पर लिया था. ट्रक पर 300 बोरा मैदा व 50 बोरा आटा लोड कर बालीगंज के तपस्या चौक के लिए भेजा था. लेकिन वह आज तक गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंचा है. थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >