रेलवे स्टैंड से चोरी की बाइक बरामद

समस्तीपुर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक रविवार को स्थानीय जंकशन के दक्षिणी स्टैंड में सुरक्षित लगा पाया गया. जीआरपी ने गुप्त सूचना पर बाइक को जब्त कर थाने ले आयी. फिर उसे मथुरापुर ओपी के हवाले कर दिया गया है. इस संबंध में जीआरपी ने जब स्टैंड के ठेकेदार पवन कुमार से पूछताछ […]

समस्तीपुर. मथुरापुर ओपी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक रविवार को स्थानीय जंकशन के दक्षिणी स्टैंड में सुरक्षित लगा पाया गया. जीआरपी ने गुप्त सूचना पर बाइक को जब्त कर थाने ले आयी. फिर उसे मथुरापुर ओपी के हवाले कर दिया गया है. इस संबंध में जीआरपी ने जब स्टैंड के ठेकेदार पवन कुमार से पूछताछ की तो पता चला कि शनिवार की संध्या किसी ने शुल्क जमा कर विधिवत उस बाइक को स्टैंड में लगवाया था. इसके बाद से ही बाइक स्वामी के आने की प्रतीक्षा की जा रही थी. इस बीच बाइक सुरक्षित स्टैंड में ही लगी रही. इसी क्रम में जीआरपी को किसी ने इस बाइक को लेकर जानकारी दी. जीआरपी थानाध्यक्ष एके मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही स्टैंड में छापामारी की गयी तो बाइक को बरामद करने में सफलता मिल गयी. बताते चलें कि मथुरापुर घाट स्थित एक प्रतिष्ठान के नीचे लगी बाइक चोरी हो गयी थी. इस बाबत अकबरपुर वार्ड नंबर 9 निवासी रंजीत राम ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >