फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. राज लक्ष्मी गर्ल्स स्कूल समस्तीपुर के सभागार में रविवार को रामदेव महतो समता परिषद की जिला शाखा की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा थे. उन्होंने स्व. राम देव महतो के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें सादगी के प्रतिमूर्ति की उपाधि दी. उन्होंने कहा कि वे सदा गरीबों व नि:सहायों की सेवा को अपना धर्म मानते थे. उन्होंने बताया कि आगामी 29 जनवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उनकी जयंती मनायी जायेगी. श्री कुशवाहा ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की. प्रदेश मंत्री रणजीत कुशवाहा ने रामदेव महतो समता परिषद के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, प्रो. सीता सिन्हा, सुनील कुमार महतो, राम दयाल कुशवाहा, तिलकेश्वर कुशवाहा, राजीव कुशवाहा, प्रमेश कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, कृष्णनंद मेहता, अजीत कुशवाहा, मनोज कुमार, कृष्णदेव प्रसाद सिंह,राकेश राज, प्रवीण कर्ण, आनंदी सिंह आदि मौजूद थे.
सादगी के प्रतिमूर्ति थे रामदेव महतो : कुशवाहा
फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. राज लक्ष्मी गर्ल्स स्कूल समस्तीपुर के सभागार में रविवार को रामदेव महतो समता परिषद की जिला शाखा की बैठक हुई. अध्यक्षता कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद सत्येंद्र नारायण कुशवाहा थे. उन्होंने स्व. राम देव महतो के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए […]
