बेमौसम की बरसात से बिगड़ी शहर की सूरत

स्टेशन ब्लॉक रोड समेत शहर की सड़कें नरक में तब्दीलमहिलाओं एवं छात्र छात्राओं की बढ़ी परेशानी रोसड़ा. नये साल के दिन सुहाने मौसम के बाद अचानक बदले मौसम के रूख से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गयी है़ गुरुवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश से शहर के सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी जिससे […]

स्टेशन ब्लॉक रोड समेत शहर की सड़कें नरक में तब्दीलमहिलाओं एवं छात्र छात्राओं की बढ़ी परेशानी रोसड़ा. नये साल के दिन सुहाने मौसम के बाद अचानक बदले मौसम के रूख से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गयी है़ गुरुवार देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश से शहर के सड़कों की स्थिति नारकीय हो गयी जिससे महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी़ सर्वाधिक परेशानी स्टेशन चौक एवं प्रखंंड सह अंचल कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर है जहां बिना घुटने भर पानी में घुसे लोगों का काम नहीं चल रहा है़ उक्त पथ में जल जमाव की समस्या लंबे अरसे से व्याप्त है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इसकी अनदेखी से स्थिति दिन प्रतिदिन गहराती चली जा रही है़ इसी तरह का नारकीय नजारा स्टेशन चौक पर होटल ग्रीन व्यू के समीप है जहां स्थानीय लोगांे द्वारा सड़क के साथ की गयी छेड़छाड़ का खामियाजा हजारों राहगीरों का प्रतिदिन भुगतना पड़ रहा है़ इसी तरह की स्थिति शहर के कई मुख्य सड़कों पर भी बनी हुई है़ दिन भर हुए बूंदा-बांदी के बीच शहर का न्यूनतम तापमान न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा़ नव वर्ष के आगाज के साथ ठंड में कमी से गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों राहत मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >