दलसिंहसराय. बरनवाल समाज की ओर से शनिवार की शाम षहर के काशोलाल सुरत देवी बरनवाल सेवा सदन में अहिवरण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामचन्द्र प्रसाद व रामनारायण लाल ने किया. मौके पर बरनवाल संघ के अध्यक्ष मदनमोहन प्रसाद बरनवाल व सचिव विनयभूषण प्रसाद की देखरेख में समाज के सैकड़ों महिला-पुरूषों व बच्चों ने हिस्सा लेते हुए अहिवरण महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किये. समारोह ने बेतिया से पहुंचे बरनवाल समाज के कोहिनूर जादूगर ने अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाकर सबको हतप्रभ कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रज्ञा, सृष्टिकृति, स्नेहा भारती, सिमरन ने स्वागत गान, जबकि सूरज, शुभम, अदिति , अक्षत, अभिषेक, स्नेहा, साक्षी राज, आरजू, नेहा भारती, कृतिका रानी, चिराग राज ने गायन से तथा रौशनी रानी, हर्ष, उज्जवल, रौशन ने चुटकुला से लोगांे को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं ‘सास-बहु’ नाटक सृष्टि, प्रज्ञा, शुभम, शानू व अभिषेक ने जब कि ‘यम हैं हम’ नाटक अभिषेक, शुभम, स्नेहा , प्रज्ञा, शानू ने प्रस्तुत किया. मौके पर रत्नेष कुमार, शंकर प्रसाद, शंभु कुमार, अनिल कुमार थे.
समारोहपूर्वक मना अहिवरण दिवस
दलसिंहसराय. बरनवाल समाज की ओर से शनिवार की शाम षहर के काशोलाल सुरत देवी बरनवाल सेवा सदन में अहिवरण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामचन्द्र प्रसाद व रामनारायण लाल ने किया. मौके पर बरनवाल संघ के अध्यक्ष मदनमोहन प्रसाद बरनवाल व सचिव विनयभूषण प्रसाद की देखरेख में समाज के सैकड़ों […]
