हनुमान मंदिर का ताला काट कर चोरी

विद्यापतिनगर. स्थानीय बजरंगबली चौक स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला काटकर हजारों रुपये की चोरी कर ली़ मंदिर के पुजारी ने स्थानीय थाना में इसे जेकर एक रपट लिखवायी है़ इसमें पुजारी सज्जन महतो ने बताया है कि पूर्व की तरह रात नौ बजे बह मंदिर का गेट बंद कर अपने […]

विद्यापतिनगर. स्थानीय बजरंगबली चौक स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला काटकर हजारों रुपये की चोरी कर ली़ मंदिर के पुजारी ने स्थानीय थाना में इसे जेकर एक रपट लिखवायी है़ इसमें पुजारी सज्जन महतो ने बताया है कि पूर्व की तरह रात नौ बजे बह मंदिर का गेट बंद कर अपने घर चला गया़ सुबह पूजा करने आया तब मंदिर का गेट में लगा दो ताला टूटा देखा़ अंदर रखा दानपात्र का ताला टूटा था एवं लाउडस्पीकर सेट नहीं था़ जिसे चोरों ने चुरा लिया था़ सुबह जानकारी मिलने पर आस पास के लोग मंदिर में जमा हो गये़ काफी खोजबीन करने पर चोरी गया समान नहीं मिला़ पुजारी ने एसएचओ सुनील कुमार को बताया कि मंदिर के दानपात्र में करीब दो हजार रुपये आलमारी में रखा अहूजा लाउडस्पीकर का दस हजार का सेट चोरों ने चोरी कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >