कल्याणपुर. प्रखंड के बरहेता सरस्वती शिशु मंदिर पर शनिवार को प्रखंड भाजपा द्वारा सदस्यता प्रभारी इन्द्रमणि कुमार गुड्डु के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. जिसका उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता प्रभात कुमार ने की इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं अच्छे कायार्ें पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने भारत निर्माण के लिए कृत संकल्प बताया. वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रदेशों में सरकार बनने पर खुशी जाहिर की. इसका सारा श्रेय संगठन के कार्यकर्ताओं को बताया. इसी कड़ी में सदस्यता अभियान चलाकर इस क्षेत्र में 50 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. मौके पर जिला महामंत्री राजेश्वर ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, विजय शर्मा, हरिकान्त ठाकुर, श्यामनारायण शर्मा, शशिधर देव, देवशंकर ठाकुर, आदि थे.
भाजपा सदस्यता अभियान शुरू
कल्याणपुर. प्रखंड के बरहेता सरस्वती शिशु मंदिर पर शनिवार को प्रखंड भाजपा द्वारा सदस्यता प्रभारी इन्द्रमणि कुमार गुड्डु के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरुआत की. जिसका उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. अध्यक्षता प्रभात कुमार ने की इस […]
