नाराज छात्रों ने किया यातायात ठप

मोरवा. प्रखंड के तिसवारा उच्च विद्यालय के छात्रों ने शनिवार दोपहर को एनएच 103 को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. विद्यालय में छात्राओं में पहले राशि वितरण किया जा रहा था. प्रधानाध्यापक के अनुसार छात्रों को क्रम संख्या के आधार पर राशि मिलनी थी. लेकिन लाभुक छात्र उपस्थित नहीं हो सके. आज छात्राआंे को राशि […]

मोरवा. प्रखंड के तिसवारा उच्च विद्यालय के छात्रों ने शनिवार दोपहर को एनएच 103 को जाम कर उग्र प्रदर्शन किया. विद्यालय में छात्राओं में पहले राशि वितरण किया जा रहा था. प्रधानाध्यापक के अनुसार छात्रों को क्रम संख्या के आधार पर राशि मिलनी थी. लेकिन लाभुक छात्र उपस्थित नहीं हो सके. आज छात्राआंे को राशि दी जा रही है. इसी बीच छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. छात्रों को 5 जनवरी को राशि वितरण करने की बात बतायी गयी. बाबजूद छात्रों ने हल्ला करते हुए सड़क जाम कर दिया. ओपी हलई अध्यक्ष कुन्दन कुमार चौधरी ने जाम हटाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गलतफहमी के कारण छात्रों ने जाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >