फोटो संख्या : 2 व 3 रेल परिसर से हटायी गयी झोपडि़यां व दुकानेंआज भी चलेगा विशेष अभियान प्रतिनिधि, हसनपुर रेलवे परिसर में अतिक्रमित दुकानें व झोपडि़यों को समस्तीपुर से आयी दंडाधिकारी हसनपुर सीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हटाया गया. दंडाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान दो दिनांे तक उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार जारी रहेगा. पहले दिन रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर व उससे सटे ताड़ीखाना मोहल्ला में अवैध रुप से बनी दुकानों व झोपडि़यों को हटाया गया. मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पीडब्लुआई राकेश कुमार, दीपक कुमार, आइओडबल्यू आरके वर्मा, एइन वीर सिंह, जीआरपी के चंद्र शेखर शर्मा, आरपीएफ प्रभारी आरएन मिश्रा सहित काफी संख्या में पुलिस दल बल के साथ रेलकर्मी मौजूद थे. इधर स्थानीय बुद्घिजीवियों का प्रशासन से आग्रह था कि लंबे अरसे से कई स्थानीय दुकानदार जो छोटा व्यवसाय कर अपने अपने परिवार का जीवन बसर करते थे उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की. इससे उनके परिवार के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न न हो सके. वहीं बहुत दिनों से किसी तरह छोटे छोटे दुकानदार व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे उनकी दुकान हटाये जाने से उनके बीच निराशा थी.
अवैध दुकानों पर चला प्रशासन का डंडा
फोटो संख्या : 2 व 3 रेल परिसर से हटायी गयी झोपडि़यां व दुकानेंआज भी चलेगा विशेष अभियान प्रतिनिधि, हसनपुर रेलवे परिसर में अतिक्रमित दुकानें व झोपडि़यों को समस्तीपुर से आयी दंडाधिकारी हसनपुर सीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हटाया गया. दंडाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अतिक्रमण हटाओ अभियान दो दिनांे तक उच्चाधिकारी […]
