ट्रक से कुचल युवक की मौत

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के आजाद चौक के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक 30 वर्षीय साइकिल सवार को कुचलते हुये चला गया. इससे उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक जनकपुर गांव के नथुनी सिंह का पुत्र अखलेश कुमार है. घटना […]

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर गांव के आजाद चौक के समीप एनएच 28 पर शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक 30 वर्षीय साइकिल सवार को कुचलते हुये चला गया. इससे उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक जनकपुर गांव के नथुनी सिंह का पुत्र अखलेश कुमार है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इससे घटों यातायात बाधित रहा. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
घटना की सूचना पर दल बल के साथ थाना अध्यक्ष असगर इमाम, दारोगा रामाशीष राय ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया. प्रखंड से आये जीपीएस राम एकबाल चौधरी ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक दिया. तब जाकर लोग सड़क को जाम से मुक्त कर दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद सातनपुर की ओर भाग रही ट्रक को पकड़ लिया गया है. हालांकि चालक भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >