प्रखंडकर्मियों की कमी से कार्य प्रभावित

कल्याणपुर. प्रखंड में 31 पंचायत में 17 पंचायत सचिव ही तैनात हैं. इसके कारण पंचायतों में चल रही योजनाएं मूर्त रूप नहीं ले पा रही है. वहीं सरकार द्वारा पंचायत स्तर कई महती योजनाएं एक साथ शुरू कर दिया जाता है. इससे पूर्ण कालिक पंचायत सचिव नहीं होने के कारण प्रभावित होता है. एक पंचायत […]

कल्याणपुर. प्रखंड में 31 पंचायत में 17 पंचायत सचिव ही तैनात हैं. इसके कारण पंचायतों में चल रही योजनाएं मूर्त रूप नहीं ले पा रही है. वहीं सरकार द्वारा पंचायत स्तर कई महती योजनाएं एक साथ शुरू कर दिया जाता है. इससे पूर्ण कालिक पंचायत सचिव नहीं होने के कारण प्रभावित होता है. एक पंचायत सचिव को एक पंचायत की जिम्मेवारी मिलनी चाहिए परन्तु पंचायत सचिव की कमी के कारण एक पंचायत सचिव को दो-तीन पंचायतों की जिम्मेवारी मिली हुई है. पंचायत सचिवों की कमी के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य विभिन्न योजनाएं प्रभावित होती है. वहीं बीडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि प्रखंड में तो पंचायत सचिव की कमी है. वैसे इसकी जानकारी विभाग को दे दी गयी है. किसी तरह इन्हीं पंचायत सचिवों के द्वारा कार्य संपादित कराया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >