एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आंदोलन की चेतावनी

हसनपुर. जनसंघर्ष मोरचा के संयोजक गंगा प्रसाद आजाद ने रेलमंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर समस्तीपुर खगडि़या रेलखंड पर चलने वाली तेज रफ्तार से चलने वाली एक्सप्रेस गाडि़यांे के ठहराव, सवाड़ी गाड़ी की संख्या मंे वृद्धि, हसनपुर सकरी बड़ी रेल लाइन के निर्माण मे तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने की […]

हसनपुर. जनसंघर्ष मोरचा के संयोजक गंगा प्रसाद आजाद ने रेलमंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर समस्तीपुर खगडि़या रेलखंड पर चलने वाली तेज रफ्तार से चलने वाली एक्सप्रेस गाडि़यांे के ठहराव, सवाड़ी गाड़ी की संख्या मंे वृद्धि, हसनपुर सकरी बड़ी रेल लाइन के निर्माण मे तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने की मांग की है. संयोजक श्री आजाद ने आवेदन की प्रति चेयरमैन रेलवे बोर्ड, महाप्रबंधक हाजीपुर, मंडल रेल प्रबंधक , जिलाधिकारी समस्तीपुर, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को निबंधित डाक से भेजा है. उन्होंने अपने दिये आवेदन में बताया है कि उनकी मांगों पर रेलवे विचार नहीं करेगी तो आगामी 23 फरवरी से सत्य अहिंसा सत्याग्रह के आधार पर मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >