समस्तीपुर : 31 दिसंबर की रात घड़ी की सूई ने जैसे ही 12 बजने का संकेत किया लोगों ने सड़कों पर वर्ष 2015 लिख कर स्वागत किया. पटाखे भी फोड़े. एक -दूसरे को मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से संदेश भेजा. वहीं कई लोगों ने अपने शुभेच्छुओं को फोन कर नये वर्ष की बधाई दी. सुबह के दस्तक देने के साथ सूरज जैसे-जैसे गरमी उत्सर्जित करने लगा जिलावासियों में जश्न मनाने का जज्बा भी परवान चढ़ने लगा.
लोगों ने अपने-अपने टेस्ट के मुताबिक अलग-अलग अंदाज में नये साल का स्वागत किया. युवाओं ने भीड़-भार वाले इलाके से दूर बगीचों और नदी घाट के किनारे साल के पहले दिन का आनंद उठाया. जहां सुमधुर संगीत का बुजुर्गो ने आनंद लिया तो युवाओं और बच्चों ने आधुनिक गीतों की धुनों पर नाच गाकर साल का स्वागत किया. धार्मिक कार्यक्र मों में आस्था रखने वालों ने सुबह-सबेरे स्नान कर मंदिरों में जाकर ईश्वर की आराधना की. उनसे नये साल में सुख और सलामती की दुआएं भी मांगी. इसमें बुजुर्ग और महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी. कई लोग अपने परिवार के साथ होटलों में डिनर कर नया साल मनाते दिखे. इसको लेकर होटलों को पहले से आधुनिक लुक देकर सजाया संवारा गया था.
सुगर केन में चाय पार्टी स्थगित
पूसा. आरएयू परिसर में ईख अनुसंधान संस्थान के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विगत कई वर्षो की परपंरा को तोड़ते हुए इस नव वर्ष में चाय पार्टी को स्थगित रखा. जानकारी के अनुसार निलंबित कर्मचारी बंधुओं के वेदना को देखते हुए जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया.
विद्यापतिनगर. नव वर्ष के आगमन का हर्ष गुरुवार को इस कदर दिखा़ मानो अच्छे दिन आने का इंतजार पूरा हुआ़ हर वर्ग के लोग नये साल का इकबाल करने में व्यस्त दिख़े अहले सुबह वयस्क महिला पुरुष में आस्था का सैलाब उमड़ा. वही दिन खिलते युवा व बच्चे पिकनिक स्थल की ओर हो लिय़े नव वर्ष के आगमन पर मंदिरों में अभिषेक के लिये लोगों का तांता लगा रहा़ इसे लेकर प्रशासनिक व्यवस्था कर गयी थी़ गंगा नदी व पास स्थित बाया नदी से जल लेकर श्रद्घालुओं ने विद्यापतिधाम मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की़ बाजारों में खरीदारी की भीड़ थी़ मंगलमय कामनाएं, बधाई, मुबारक जैसे बोल से फिजा गुंजित होता रहा़ पिकनिक स्पॉट तो जैसे खुशियों के इजहार का केंद्र बन गया़ हरपुर बोचहा का मनरेगा पार्क इस अवसर पर मनभावन छटा बिखेरते हुए नव वर्ष में आशा, उम्मीद की किरण का संचार किया़ बच्चे जवान ने इस मनोरम दृश्य का आनंद उठाया़ जहां इनका साथ इनके बनाये लजीज व्यंजन ने दिया़
