न्याय के लिए हाइकोर्ट की शरण में जायेंगे एएसीभी

विभूतिपुर. प्रखंड प्रांगण में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक राम प्रवेश राय की अध्यक्षता में हुई. वर्ष 2012 एवं 2013 में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण एएसभी में अधिक से अधिक सरकार के अन्य विभाग में कार्यरत रहते हुए इस विभाग से भी लाभ की राशि ले रहे हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय […]

विभूतिपुर. प्रखंड प्रांगण में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक राम प्रवेश राय की अध्यक्षता में हुई. वर्ष 2012 एवं 2013 में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण एएसभी में अधिक से अधिक सरकार के अन्य विभाग में कार्यरत रहते हुए इस विभाग से भी लाभ की राशि ले रहे हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण एएसभी को लाभ के एक पद से वंचित करने के लिए बीडीओ से पत्र देकर आग्रह किया गया है. यह भी निर्णय लिया गया कि अगर 15 दिनों के अंदर वैसे एएसभी को एक पद से वंचित करते हुए मेधा अंक वाले चयन नहीं किया जाता है. एएसभी अपने न्याय के लिए उच्च न्यायालय जायेगी. बैठक को राजीव कुमार, सोनू शशि, मनोज कुमार, सीमा कुमारी, राजीव कुमार, जवाहर मिश्र, अनिल झा, लाल बाबू मिश्र, रत्नेश कुमार आदि ने भी अपना अपना विचार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >