मोहीउद्दीननगर . मोहनपुर प्रखंड के प्रखंड सूचना भवन में आयोजित बीससूत्री की बैठक की अध्यक्षता बीससूत्री अध्यक्ष सोनेलाल राय ने की. संचालन बीडीओ सह सचिव जियाउल हक ने किया.
सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों पर लगाये गये आरोप पर विधायक अजय कुमार बुलगानीन जमकर बरस पड़े. आंगनबाड़ी में व्याप्त घोर अनियमितता के उठे सवालों पर उन्होंने सदस्यों को पदाधिकारियों पर सही कार्य कराने के लिए दवाब बढ़ाने को कहा. पूछताछ करने पर सीडीपीओ उषा कुमारी ने आंगनबाड़ी में व्याप्त अनियमिता को स्वीकार करते हुए उसे यथाशीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया.
बैठक में गतबैठक की कार्यवाही के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विभागों की अगामी योजना पर भी चर्चा की गयी. मौके पर प्रमुख दिलीप राय, अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, चिकित्सा प्रभारी डॉ सुशील कुमार पूर्वे, ओपी अध्यक्ष जागेश्वर राम, पीओ अनिल कुमार, सीडीपीओ उषा कुमारी, जेइ सुनील कुमार, पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार, संजू कुमारी, सविता कुमारी, अनिता कुमारी, सीआरसीसी राजीव वर्मा, बीएओ प्रतिनिधि संजय कुमार, सदस्य युगल किषोर सिंह, राजदेव राय, मो मुस्तकीम, उमाष्ंाकर राउत, नरेश कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र राम उपस्थित थे.
