चिकित्सा के दौरान अनुमंडल अस्पताल में हुई मौत विद्यापतिनगर/सरायरंजन . पति के गैर मौजूदगी में गैर युवक से इश्क का परवान इस कदर एक विवाहिता को चढ़ा कि आखिरकार उसने जहर खाकर अपनी जान गवां दी़ इसका खुलासा विवाहित महिला ने स्वयं अपने बयान से किया है़ मामला कांचा गांव के बहादुरपुर का है़ इस गांव के अर्जुन पासवान की चालीस वर्षीया पत्नी विमला देवी ने बीतें रविवार को जहर खा लिया़ इलाज अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय में कराया जाने लगा़ इस क्रम में उसने स्थानीय पुलिस को अपना बयान दर्ज करायी़ अपने बयान में उसने बताया कि वह गांव के बैद्यनाथ पासवान के सत्रह वर्षीय पुत्र रौशन पासवान से प्यार करती थी़ रविवार की शाम अपने घर में रौशन के साथ शादी करने की बात कर रही थी़ तभी गांव के छह युवक ने लड़के को पकड़ लिया और साथ लेकर चले गये़ इसी को लेकर उसने जहर खा लिया़ इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गयी़ पुलिस ने इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है़ मृतका तीन बच्चे की मां थी़ पति अर्जुन पासवान दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है़ घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि मृतका का चरित्र संदेहास्पद था़ जिसे लेकर ग्रामीण कभी कभार अपनी सजगता दिखाते थे़ पूर्व में कई ग्रामीणों पर डायन कहे जाने व प्रताडि़त किये जाने का मामला उसने दर्ज करायी है़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार झा ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.
प्रेमी को पकड़ा तो प्रेमिका ने खायी जहर
चिकित्सा के दौरान अनुमंडल अस्पताल में हुई मौत विद्यापतिनगर/सरायरंजन . पति के गैर मौजूदगी में गैर युवक से इश्क का परवान इस कदर एक विवाहिता को चढ़ा कि आखिरकार उसने जहर खाकर अपनी जान गवां दी़ इसका खुलासा विवाहित महिला ने स्वयं अपने बयान से किया है़ मामला कांचा गांव के बहादुरपुर का है़ इस […]
