फोटो संख्या : 1 रसोइगैस नहीं मिलने पर चीनी मील चौक पर किया हंगामा समस्तीपुर, प्रतिनिधि . रसोइगैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार की सुबह एक बार फिर शहर के चीनी मील चौक के निकट सड़क जाम कर विरोध जताया. इसके कारण समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर आवागामन ठप हो गया. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराने में सफलता हासिल की. नाराज उपभोक्ताओं का कहना था कि मंगलवार को गैस एजेंसी की ओर से अगले दिन रसोइगैस उपलब्ध कराये जाने का मैसेज भेजा गया. जब बुधवार की सुबह गैस के लिए पहुंचे तो उनके मोबाइल पर फिर से गैस उपलब्ध नहीं कराये जाने की जानकारी से संबंधित मैसेज डाल दिया गया. इसी बात को लेकर उपभोक्ता नाराज हो गये. उनका यह कहना था कि जब गैस नहीं देना था तो मंगलवार को उन्हें मैसेज ही क्यों भेजा गया. ज्ञात हो कि इसी सप्ताह उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया था. अचानक फिर से मैसेज विवाद के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. इस व्यवस्था के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने उन्हें बातचीत के जरिये मसले का हल निकालने की नसीहत दी. जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया. तब जाकर करीब घंटे भर बाद इस पथ पर आवागमन फिर से बहाल हो सका.
मैसेज पढ नाराज उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
फोटो संख्या : 1 रसोइगैस नहीं मिलने पर चीनी मील चौक पर किया हंगामा समस्तीपुर, प्रतिनिधि . रसोइगैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार की सुबह एक बार फिर शहर के चीनी मील चौक के निकट सड़क जाम कर विरोध जताया. इसके कारण समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ पर आवागामन ठप हो गया. सूचना मिलते ही […]
