एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न

समन्वयक ने किया समापन शाहपुर पटोरी. राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को देश के विकास का मार्ग दिखाता है. समाजसेवा के द्वारा देश की सेवा कैसे हो, इसकी जानकारी एनएसएस अपने छात्र-छात्राओं को देती है. उक्त बातें मंगलवार को स्थानीय एएनडी कॉलेज में लनामिवि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा़ आरएन चौरसिया ने कही. एनएसएस के […]

समन्वयक ने किया समापन शाहपुर पटोरी. राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को देश के विकास का मार्ग दिखाता है. समाजसेवा के द्वारा देश की सेवा कैसे हो, इसकी जानकारी एनएसएस अपने छात्र-छात्राओं को देती है. उक्त बातें मंगलवार को स्थानीय एएनडी कॉलेज में लनामिवि राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डा़ आरएन चौरसिया ने कही. एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व विश्वविद्यालय प्राध्यापक डा़ रामनरेश चंद्र सिंह ने की. समापन समारोह में छात्र-छात्राओं के द्वारा लोकनृत्य, भाव नृत्य, गायन, एकांकी, प्रहसन आदि की प्रस्तुति की गई जिसमें मुन्नी, सलोनी, सुरूचि, रीचा, सोनी, रंजन आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी. मौके पर पूर्व विश्वविद्यालय प्राध्यापक डा़ दुर्गा प्रसाद साहा एवं जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर के प्रो़ मो़ अख्तर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम अधिकारी डा़ डीएन चौरसिया के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पाठक ने किया. मौके पर शशिभूषण पाण्डेय, शरदेन्दु, राजकिशोर राय, राजीव कुमार पांडेय, कृष्णानंद सिंह, श्यामलाल सिंह, अरूण कुमार आदि मौजूद थे. इस अवसर पर पेंटिंग, रंगोली, एकांकी, लोकनृत्य, फैन्सी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >