भाषा व गणित के सिखाये जा रहे नुख्शे

हसनपुर. प्रखंड के बीआरसी भवन पर नवनियोजित शिक्षकांे को तीस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह व बैजनाथ रजक के द्वारा दिया जा रहा है. प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद नवनियोजित शिक्षकों में झिझक को समाप्त करने के साथ साथ विद्यालय में बच्चों को भाषा व गणित […]

हसनपुर. प्रखंड के बीआरसी भवन पर नवनियोजित शिक्षकांे को तीस दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण प्रशिक्षक राजीव कुमार सिंह व बैजनाथ रजक के द्वारा दिया जा रहा है. प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद नवनियोजित शिक्षकों में झिझक को समाप्त करने के साथ साथ विद्यालय में बच्चों को भाषा व गणित विषय को आसानी से बेहतर तरीके से पढ़ाने के नुस्खे बताये. प्रशिक्षण ले रहे नवनियोजित शिक्षकों ने बताया कि अभी तक उन लोगों को प्रशिक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं करायी गयी है. जिससे उन लोगों परेशानी हो रही है. इस बाबत बीइओ काशीनाथ झा ने बताया कि प्रशिक्षुओं को किताब वितरण का निर्देश लेखापाल को दिया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं में सुशांत कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव, अविनाश कुमार, अभिलाषा कुमारी, गुडि़या सौरभ, पूनम कुमारी, अंगद पोद्दार, अवधेश कुमार, मिथुन कुमार, नितेश कुमार सिंह, अमित कुमार, अंजेश कुमार, चंदन कुमार साह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >