बदहाली का पर्याय बना रोसड़ा मंगलगढ़ दुधपुरा पथ

रोसड़ा. अनुमंडल मुख्यालय के पुराने और पारंपरिक सड़क मार्ग में शुमार रोसड़ा मंगलगढ़ दुधपुरा पथ जनप्रतिनधियों एवं सरकारी उपेक्षा के चलते बदहाली का पर्याय बनकर रह गया है़ इस पथ की बदहाली से अनुमंडल क्षेत्र की बड़ी आबादी को वषार्ें से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ तकरीबन 20 वर्ष पूर्व […]

रोसड़ा. अनुमंडल मुख्यालय के पुराने और पारंपरिक सड़क मार्ग में शुमार रोसड़ा मंगलगढ़ दुधपुरा पथ जनप्रतिनधियों एवं सरकारी उपेक्षा के चलते बदहाली का पर्याय बनकर रह गया है़ इस पथ की बदहाली से अनुमंडल क्षेत्र की बड़ी आबादी को वषार्ें से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ तकरीबन 20 वर्ष पूर्व इस पथ का निर्माण हुआ था लेकिन उसके बाद से इसके रख रखाव के प्रति लगातार उदासीनता बरते जाने को लेकर मो़ नगर पूरब पंचायत के मुखिया विनोबा राम, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अमीत कुमार ‘टुल्लू’, जाकिर हुसैन, श्रवण कुमार, जीवछ यादव, कुमार रजनीश आदि ने नाराजगी जताते हुए बताया कि जर्जर पथ के कारण मंबी, मर्रा, महुली, मंगलगढ़, सरहचिया, परोडि़या, दुधपुरा आदि गांव के लोगों का जनजीवन लंबे अरसे से प्रभावित है़ इस मार्ग की बदहाली से सिंघिया, केल्हुआघाट आदि जाने के लिए भिरहा गांव होकर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है़ अतिरिक्त दूरी से लोग प्रतिदिन हलकान होते हैं लेकिन न तो जनप्रतिनिधि स्तर से पहल की जा रही है और न ही प्रशासनिक स्तर से निदान किये जा रहे हैं़ नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है़ सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित है़ प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह द्वारा पंचायत समिति की बैठक में भी इस सड़क की बदहाली का मुद्दा उछाला गया था जिस पर विभागीय स्तर से इसके मरम्मती की कार्य योजना बनायी गयी लेकिन ग्रामीणों द्वारा पुर्ननिर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >