सब्सिडी के लिए फॉर्म चार

समस्तीपुर : उपभोक्ताओं के लिये सब्सिडी लेने का सबसे सरल उपाय फॉर्म चार है़ उपभोक्ता इसे भरकर सीधे एजेंसी में जमा करें. इसे पेट्रोलियम कपंनियां भी प्रोत्साहित कर रही है़. आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं के साथ एक समस्या आ रही है़ आधार कार्ड वाले करीब पचास फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं जो फॉर्म भरकर एजेंसी पर […]

समस्तीपुर : उपभोक्ताओं के लिये सब्सिडी लेने का सबसे सरल उपाय फॉर्म चार है़ उपभोक्ता इसे भरकर सीधे एजेंसी में जमा करें. इसे पेट्रोलियम कपंनियां भी प्रोत्साहित कर रही है़. आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं के साथ एक समस्या आ रही है़ आधार कार्ड वाले करीब पचास फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं जो फॉर्म भरकर एजेंसी पर जमा तो कर दिये हैं लेकिन बैंक से लिंक अप नहीं करा पाये हैं़ ऐसी स्थिति में फॉर्म चार उनके लिए भी बेहतर विकल्प बनकर उभरा है़
सब्सिडी लेने का सबसे सरल उपाय
अगर आपके पास आधार कार्ड है और आप उसे बैंक से लिंकअप नहीं करा पाये हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है़ आप फॉर्म चार भरकर संबंधित एजेंसी पर जमा कर दें़ आप सब्सिडी पाने के हकदार हो जायेंग़े नये साल में उपभोक्ताओं के खाते में सीधे सब्सिडी की धनराशि भेजी जायेगी़ पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक डीबीटीएल योजना के तहत अभी तक 22 फीसदी उपभोक्ता लिंकअप हो गये हैं. 1 जनवरी के बाद पहली बुकिंग करते ही इन उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की 568 रुपये की धनराशि चली जायेगी जो अभी तक नहीं जुड़े हैं उनके जुड़ते ही सब्सिडी की धनराशि खाते में भेजी जायेगी.
इंडेन की गैस एजेंसियां लगायेंगी शिविर
डीबीटीएल योजना में तेजी लाने के मकसद से इंडेन की सभी गैस एजेंसियां अपना अलग अलग शिविर लगायेंगी़ इस सिलसिले में कंपनी की ओर से निर्देश जारी किया गया़ निर्देश के मुताबिक सभी गैस एजेंसियों को अपना अपना शिविर लगाना है़ सभी शिविर दो दिवसीय होंग़े इसके लिए शनिवार एवं रविवार का दिन निर्धारित किया गया है़ इन शिविरों में संबंधित उपभोक्ता सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक डीबीटीएल फॉर्म भर सकेंग़े जानकारी के अनुसार जिन गैस एजेंसियों के पास 20 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, उन्हें चार शिविर लगाना है़ 10 से 20 हजार उपभोक्ताओं वाली गैस एजेंसियों को तीन, एवं 10 हजार से कम उपभोक्ताओं वाली एजेंसियों को दो शिविर लगाना है़ शिविर के साथ ही अन्य दिनों में भी उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसियों पर डीबीटीएल फॉर्म भर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >