मोहीउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर के मैदान में रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पटना व हरपुर बोचहा के मध्य गुरुवार को खेला गया. हरपुर बोचहा के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम पटना को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. निर्धारित 20 ओवर में पटना की टीम ने अश्विन 50, मुकेश 39 तथा आकाश के स्लॉग ओवर में ताबड़तोड़ बनाये गये 42 रनों के बदौलत 9 विकेट पर 182 विशाल स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने जब हरपुर बोचहा की टीम मैदान उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. 19़ 4 ओवर में हरपुर बोचहा की पूरी टीम 139 रनों पर आउट हो गयी. पटना की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश ने 3 विकेट लिये. पटना की टीम ने 43 रनों से यह मैच जीतकर रामेश्वरम् ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. पटना के मुकेश मैन-ऑफ-द-मैच व मैन-ऑफ-द टूर्नामेंट घोषित किया गया. विजेता व उपविजेता को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजकपूर सिंह व जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सिंह ने ट्रॉफी प्रदान किये. इस अवसर पर अंपायर अमन व नितेश को भी सम्मानित किया. मौके पर सचिव डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. आन्नद किशोर सिंह, संजीव कुमार राय, शशि कुमार सिंह, हेमंत कुमार पप्पू, चितरंजन कुमार आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.
रामेश्वरम् ट्रॉफी पर पटना का कब्जा
मोहीउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में उच्च विद्यालय मोहिउद्दीननगर के मैदान में रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच पटना व हरपुर बोचहा के मध्य गुरुवार को खेला गया. हरपुर बोचहा के कप्तान ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम पटना को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. निर्धारित 20 ओवर में पटना की टीम ने अश्विन […]
