फोटो फारवार्ड ::::::::::प्रतिनिधि, ताजपुर बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में अवैध रूप से मवेशी मांस कारोबार करने एवं उससे फैलने वाले प्रदूषण के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुर्गियाचक के पास एनएच 28 को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण देर तक आवागमन बाधित रहा. आक्रोशित ग्रामीण शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उक्त अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहंुचे बीडीओ आशुतोष कुमार एवं बंगरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान के जाम स्थल पर पहुंच जांचोपरान्त त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खाली कराये गये. बीडीओ ने बताया कि अगले तीन जनवरी को ग्रामीणों की एक बैठक थाना परिसर में बुलायी गयी है. इसमें कारोबारी भी उपस्थित रहेंगे.आपसी बातचीत से मामले को सुलझाये जायेंगे.नाजायज वसूली को ले छापेमारीताजपुर. प्रखंड के मानपुरा पंचायत में एक आधार कार्ड बनाने वाले एजेंसी कर्मी द्वारा आधार कार्ड बनाने के बदले नाजायज राशि लेने की सूचना पर ताजपुर बीडीओ आशुतोष कुमार ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एजेंसीकर्मी भाग गया लेकिन पैसा वसूली करने वाले एक व्यक्ति पकड़ में आ गया. बीडीओ ने एजेंसीकर्मी के लैपटॉप एवं अन्य सामान जब्त कर लिया. एजेंसीकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
मांस कारोबार के विरोध में एनएच 28 जाम
फोटो फारवार्ड ::::::::::प्रतिनिधि, ताजपुर बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में अवैध रूप से मवेशी मांस कारोबार करने एवं उससे फैलने वाले प्रदूषण के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुर्गियाचक के पास एनएच 28 को घंटों जाम कर दिया. जाम के कारण देर तक आवागमन बाधित रहा. आक्रोशित ग्रामीण शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने […]
