आलू में झुलसा रोग का शुरू हुआ कहर

मोरवा. आलू की बिगड़ती दशा देख किसान माथा पीट रहे हैं. तमाम उपायांे के बाद भी आलू में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहर है. एक ओर ओर जहां मौसम के बदले मिजाज से गेंहूं उत्पादक किसानों में खुशी है. वहीं दूसरी ओर आलू उत्पादक किसानों की पूंजी डूबती नजर आ रही है. […]

मोरवा. आलू की बिगड़ती दशा देख किसान माथा पीट रहे हैं. तमाम उपायांे के बाद भी आलू में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ता ही जा रहर है. एक ओर ओर जहां मौसम के बदले मिजाज से गेंहूं उत्पादक किसानों में खुशी है. वहीं दूसरी ओर आलू उत्पादक किसानों की पूंजी डूबती नजर आ रही है. आलू की आसमान छूती कीमत से उत्साहित किसानों ने भारी मात्रा में आलू का फसल लगाया. फसल काफी अच्छे पॉजिशन में थी कि पाले के प्रकोप ने सब चौपट कर दिया. किसान बचे फसलों को बचााने की जद्दोजहद कर रहे हैं. दवाओं की क्वालिटी बदलकर रोग का प्रभाव करने की कोशिशें जारी हैं. लेकिन धूप न निकलने के कारण दवाओं के छिड़काव में खासी दिक्कतें आ रही है. प्रखंड क्षेत्र में करीव बारह सौ हेक्टेयर में आलू की फसल लगायी गयी है. किसानों का कहना है कि अगर एक खेत में झड़का रोग लग जाता है तो घीरे धीरे अगल बगल के सारे खेत इसके चपेट में आ जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >