किराये के ग्राम कचहरी भवन के लिए अब प्रतिमाह मिलेंगे 1 हजार रूपये

रोसड़ा. राज्य सरकार की ग्राम कचहरियों को जिन्हें अपना भवन नहीं है, प्रत्येक ग्राम कचहरी अधिकतम एक हजार रुपये प्रति माह की दर से किराया पर भवन उपलब्ध कराये जाने संबंधी मंजूरी सरकारी स्तर से मिल गयी है़ जिला पंचायत प्रशाखा द्वारा इससे संबंधित निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्रांक 1391 द्वारा जारी किये […]

रोसड़ा. राज्य सरकार की ग्राम कचहरियों को जिन्हें अपना भवन नहीं है, प्रत्येक ग्राम कचहरी अधिकतम एक हजार रुपये प्रति माह की दर से किराया पर भवन उपलब्ध कराये जाने संबंधी मंजूरी सरकारी स्तर से मिल गयी है़ जिला पंचायत प्रशाखा द्वारा इससे संबंधित निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्रांक 1391 द्वारा जारी किये गये हैं़ प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश ग्राम कचहरियों के पास अपना भवन नहीं होने के कारण कार्य संपादन में हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार द्वारा वर्ष 2009 में निर्णय लिया गया था कि ऐसे ग्राम कचहरियों के लिए अधिकतम पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से किराया पर उपलब्ध कराया जायेगा़ इस अवधि के बीच महंगाई बढ़ने, किराया में वृद्घि होने के कारण अब सरकार द्वारा यह राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये करने संबंधी निर्देश जारी किये गये हैं़ ग्राम कचहरी के लिए किराये के भवन का चयन संबंधित पंचायत के सरपंच के परामर्श से संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन-संपुष्टि के पश्चात एकरारनामा के द्वारा किया जाना है़ प्रखंड सरपंच संघ की अध्यक्ष संगीता कुमारी ने प्रसन्नता जताते हुए सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है़ दूसरी ओर सरपंच कल्पना कुमारी, रुणा देवी आदि ने भी प्रसन्नता जताते हुए पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ होने की बात कही़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >