आम लोगों तक पहुंचे बैंकिंग सुविधा

समस्तीपुर: बैंकिंग व्यवस्था की सफलता तभी निश्चित है जब वह आम लोगों तक आसानी से पहुंचे. विशेषकर गरीब लोगों तक बैंकिंग सुविधा की उपलब्धता हो. यह बातें डीडीसी आरके शर्मा ने मेला रिटेल एकस्पो के उद्घाटन के अवसर पर कही. स्थानीय नगर भवन में केनरा बैंक की ओर से इसका आयोजन किया गया. डीडीसी ने […]

समस्तीपुर: बैंकिंग व्यवस्था की सफलता तभी निश्चित है जब वह आम लोगों तक आसानी से पहुंचे. विशेषकर गरीब लोगों तक बैंकिंग सुविधा की उपलब्धता हो.

यह बातें डीडीसी आरके शर्मा ने मेला रिटेल एकस्पो के उद्घाटन के अवसर पर कही. स्थानीय नगर भवन में केनरा बैंक की ओर से इसका आयोजन किया गया. डीडीसी ने इस अवसर पर कहा कि बैंक की ओर से ऐसे आयोजन को सराहनीय कार्य बताया. केनरा बैंक के उपमहाप्रबंधक वृजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बैंक सर्वजन हिताय के लिए संकल्पित है.

कार्यक्रम में बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. रिटेल एकस्पो में लोगों को कार ऋण, हाउसिंग लोन, शिक्षा लोन मुहैया कराया गया. इसमें सात शाखाओं ने ढाई करोड़ का डिसबर्समेंट जारी किया गया. मौके पर सहायक प्रबंधक अभय भारती, उज्जवल तिवारी, पीके ओझा, परिक्षण पंडित, पमरेश्वरी चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >