ग्रामीणों ने मुखिया, सचिव व रोजागार सेवक को बनाया बंधक

विभूतिपुर: ग्रामीणों ने बुधवार को विभूतिपुर पूरब पंचायत भवन में मुखिया विपिन कुमार सहनी, पंचायत सचिव जगदीश राय, रोजगार सेवक अरुण कुमार, पंसस योगेंद्र प्रसाद व वार्ड सदस्य अरुण राय को बंधक बनाया. मौके पर पहुंचे बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ सुरेंद्र मांझी व पुलिस को लोगों ने घेर लिया. बाद में रामोदगार पंडित, छठू महतो, […]

विभूतिपुर: ग्रामीणों ने बुधवार को विभूतिपुर पूरब पंचायत भवन में मुखिया विपिन कुमार सहनी, पंचायत सचिव जगदीश राय, रोजगार सेवक अरुण कुमार, पंसस योगेंद्र प्रसाद व वार्ड सदस्य अरुण राय को बंधक बनाया.

मौके पर पहुंचे बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ सुरेंद्र मांझी व पुलिस को लोगों ने घेर लिया. बाद में रामोदगार पंडित, छठू महतो, राम बहादुर सिंह, राम प्रकाश महतो, अरुण कुमार महतो, सुखदेव महतो, राम सेवक महतो व विजय कुमार महतो के साथ पदाधिकारियों ने बातचीत की. इस क्रम में बताया गया कि आम सभा की सूचना प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को नहीं दी गयी थी.

इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को भी उठाया गया. इसके बाद बीडीओ ने मुखिया से बातचीत कर आगामी 27 दिसंबर को आम सभा की तिथि निर्धारित की. साथ ही सभी समस्याओं का निबटारा का भरोसा दिलाया. जिसके बाद सभी बंधकों को ग्रामीणों ने मुक्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >