शीतलहर से बढ़ी परेशानी

रोसड़ा, प्रतिनिधि : रूसेराघाट स्टेशन परिसर में कड़ाके की ठंढ़ में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ कई दिनों से जारी ठंढ़ एवं शीतलहर में स्टेशन पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से बुधवार को प्रतीक्षारत यात्रियों को मौसम की बेरूखी का सामना करने में काफी […]

रोसड़ा, प्रतिनिधि : रूसेराघाट स्टेशन परिसर में कड़ाके की ठंढ़ में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ कई दिनों से जारी ठंढ़ एवं शीतलहर में स्टेशन पर कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं रहने से बुधवार को प्रतीक्षारत यात्रियों को मौसम की बेरूखी का सामना करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी़ रेल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने पर असंतोष जताते हुए स्टेशन पर बैठे हसनपुर के रामानंद यादव, रामरती देवी, सुगिया देवी, नयानगर की सावित्री देवी, मब्बी के मो़ अब्बास, संजीव कुमार आदि ने कहा कि अलाव की व्यवस्था से रेल यात्रियों को ठंढ़ से कुछ राहत मिलेगी़ यात्रियों के अलाव संबंधी मांग पर रेलकर्मियों द्वारा चुप्पी साधकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >