फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. जंकशन पर मंगलवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर यात्रियों व आम लोगों को रेल सावधानियों को लेकर जागरूक किया. मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर डीसीएम जफर आजम ने आम लोगों को ट्रेन व सड़क दुर्घटनाओं के बाद होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए इससे सावधान रहने को कहा. बिना देखे रेल लाइन पार करने को दंडनीय अपराध बताया. इसके लिए जुर्माना या जेल के प्रावधानों की ओर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया. दुर्घटना होने पर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व निकटवर्ती रेल स्टेशनों को देने की नसीहत दी. नाटक की प्रस्तुति करते हुए कलाकारों ने यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से खाने पीने की सामग्री नहीं लेने की बात कही. इसके अलावा रेल टिकट घर से ही टिकट लेने और उसे किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की नसीहत दी. इस अवसर पर जंकशन के एसएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव, नाटक के लेखक निदेशक रवि रंजन के अलावा कृष्ण कुमार सिंह, राजीव, ओम, साकेत, बमबम पासवान, आकाश कुमार, गंगा पासवान आदि थे.
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरुक
फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. जंकशन पर मंगलवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति कर यात्रियों व आम लोगों को रेल सावधानियों को लेकर जागरूक किया. मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनियर डीसीएम जफर आजम ने आम लोगों को ट्रेन व सड़क दुर्घटनाओं के बाद होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए इससे […]
