समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर बहाली अब रफ्तार पकड़ने लगी है. तकनीकी कारणों से जिन प्रखंडों में चयन की प्रक्रिया रद्द कर दी गयी थी वहां फिर से आवेदन लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस कड़ी में कल्याणपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका के 14 व सहायिका के 12 पद के लिये चयन प्रकिया शुरू की गयी है. इसमें सेविका के लिये कुढवा क वार्ड 3 के केंद्र 33, 5 के केंद्र 37, लदौड़ा के वार्ड 9 के केंद्र 17, वार्ड 5 के केंद्र 18, गोराइ के वार्ड 1 के केंद्र 133, बरहेता के वार्ड 1 केंद्र 78, चकमेहसी के वार्ड 11 के केंद्र 32, वासुदेवपुर के वार्ड 4 केंद्र 176, जितवरिया के वार्ड 11 के केंद्र 56, मुक्तापुर के वार्ड 14 के केंद्र 117, ध्रुवगामा के वार्ड 2 केंद्र 169, बेलसंडी के वार्ड 8 के केंद्र 35,बरहेता के वार्ड 5 के केंद्र 3 व रतवारा के वार्ड 8 के केंद्र 4 शामिल हैं. इसी तरह सहायिका के पदों के लिये गोपालपुर के केंद्र 132, सैदपुर के वार्ड 8 के केंद्र 160, गोविंदपुर खजुरी के केंद्र 260, मालिनगर के वार्ड 9 के केंद्र 165, पुरुषोत्तमपुर के वार्ड 11 के केंद्र41, कु ढवा के वार्ड 3 के केंद्र 33, खरसंड पश्चिम के वार्ड 5 केंद्र 89, जितवरिया के वार्ड 13 केंद्र 57, बेलसंडी के वार्ड 9 के केंद्र 39 व रामभद्रपुर के वार्ड 2 के केंद्र 262 व वार्ड 3 के केंद्र 99 शामिल हैं. ज्ञात हो कि अभ्यर्थी सीडीपीओ कार्यालय में अपना आवेदन आगामी 29 दिसंबर तक कर सकते हैं.
आंगनबाड़ी चयन : कल्याणपुर में 26 पदों के लिए होगी बहाली
समस्तीपुर. जिले में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर बहाली अब रफ्तार पकड़ने लगी है. तकनीकी कारणों से जिन प्रखंडों में चयन की प्रक्रिया रद्द कर दी गयी थी वहां फिर से आवेदन लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस कड़ी में कल्याणपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका के 14 व सहायिका […]
