भाजपा नेता की गोली मार हत्या

दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : भाजपा नेता महेश कुमार झा उर्फ बाबू साहब झा (38) की सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना डैनी चौक लहेरिया बाजार पथ पर एनएच-28 के डैनी पगड़ा गांव के समीप दोपहर बाद करीब 4.15 बजे मृतक के निर्माणाधीन घर के सामने घटी. मृतक सरायरंजन थाना के […]

दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : भाजपा नेता महेश कुमार झा उर्फ बाबू साहब झा (38) की सोमवार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना डैनी चौक लहेरिया बाजार पथ पर एनएच-28 के डैनी पगड़ा गांव के समीप दोपहर बाद करीब 4.15 बजे मृतक के निर्माणाधीन घर के सामने घटी. मृतक सरायरंजन थाना के झखरा पतैली गांव निवासी रामपुनीत झा के पुत्र थे. वह किसान पशु आहार का डिस्ट्रीब्यूटर का कार्य भी करते थे.
घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने व्यवसायी को लहूलुहान अवस्था में समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीएसपी पंकज कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक महेश उर्फ बाबू झा अपने डैनी चौक के समीप बन रहे निर्माणाधीन मकान के सामने कुर्सी पर बैठे थे. उनकी पीठ सड़क की ओर थी. इसी बीच लहेरिया बाजार की तरफ से बाइक सवार दो युवक उनके समीप पहुंच कर बाइक रोकी. जब तक कोई कुछ समक्ष पाता, एक युवक नीचे उतरा और पीछे से गोली मार दी. वहीं स्टार्ट बाइक पर सवार हो एनएच 28 की ओर भाग निकले. गोली की आवाज सुनते ही मजदूर इधर-उधर भाग खड़े हुये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समस्तीपुर इलाज के भेज कार्रवाई में जुट गयी.
डीएसपी पंकज कुमार ने कहा कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है. मृतक के परिजनों से हत्या की संभावनाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा. अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. मौके पर पहुंचे मृतक के कुछ रिश्तेदारों ने कहा कि मृतक सीधे व शांत स्वभाव का व्यक्ति था. उसका गांव में भी किसी से रंजिश की बात फिलहाल जानकारी में नहीं है. व्यवसाय करता था तो लेने देने या रंगदारी जैसी संभावनाएं हो सकती हैं. मगर इसकी चर्चा भी मृतक की ओर से कभी नहीं किये जाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >