शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी जिले मेंप्रतिनिधि, समस्तीपुर शिक्षा विभाग के द्वारा विगत माह जारी निर्देशों के आलोक में सोमवार से जिले में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी है. नियोजन के लिए अभ्यर्थी आवेदन लेकर इधर-उधर भटकते रहे. लेकिन, विभागीय स्तर पर पुख्ता जानकारी नहीं मिलने से निराश होकर वापस लौट गये. विगत कई वषार्ें के बाद विभाग के द्वारा नये आवेदकों को शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के तहत आवेदन लेने की घोषणा के बाद हर्ष का माहौल था. बताते चलें कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में 22 दिसंबर से प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियोजन प्रक्रि या शुरू होना था. जानकारी के मुताबिक, जिले के किसी भी नियोजन इकाई के द्वारा नियोजन प्रक्रिया नहीं शुरू की गयी. विभागीय सूत्रों की माने तो रिक्ति के अभाव में नियोजन इकाई के द्वारा रोस्टर शिड्यूल अब तक नहीं तैयार किया गया है. वहीं विभाग स्तर पर मांगे गये रिक्ति के आलोक में कई विद्यालयों के द्वारा अब तक सूची नहीं उपलब्ध करायी गयी है. विदित हो कि जिले में 6 बार कैंप लगाने के बाद भी रिक्त पद नहीं भरे जा सके थे. ज्ञात हो कि जिप माध्यमिक के 102, जिप उच्चतर माध्यमिक के 342, प्रखंड शिक्षक (1झ्र5 तक) सामान्य शिक्षक के 969 व उर्दू शिक्षक के 473, प्रखंड शिक्षक (6झ्र8) गणित/विज्ञान के 80, सामाजिक विज्ञान के 19, उर्दू के 47, हिंदी के 143, संस्कृत के 82, अंग्रेजी के 87 पद लगाये गये नियोजन कैंप के बाद विषयवार व कोटिवार रिक्त रह गये थे. बोले अधिकारीनियोजन इकाईयों से रोस्टर तैयार कर देने का निर्देश दिया जा चुका है. एक दो दिनों के अंदर नियोजन इकाईयों के द्वारा प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा.बीके ओझा, डीइओ, समस्तीपुर
रोस्टर शिड्यूल के पेच में फंसा नियोजन
शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी जिले मेंप्रतिनिधि, समस्तीपुर शिक्षा विभाग के द्वारा विगत माह जारी निर्देशों के आलोक में सोमवार से जिले में शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया नहीं शुरू हो सकी है. नियोजन के लिए अभ्यर्थी आवेदन लेकर इधर-उधर भटकते रहे. लेकिन, विभागीय स्तर पर पुख्ता जानकारी नहीं मिलने से निराश होकर […]
