हसनपुर. मध्य विद्यालय सकड़पुरा में सोमवार को नियोजित शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें आगामी 24 दिसंबर को प्रखंंड मुख्यालय में संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सामान काम के बदले सामान वेतन की मांग को लेकर प्रखंड मुख्याालय पर शिक्षकों को एकजुट होने का आह्वान किया गया. बैठक के बाद शिक्षकों ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार नियोजित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो दी जाती है लेकिन सरकार द्वारा दिये जाने वाले मानदेय में गुणवत्ता नहीं होती है. इसलिए संघ के आह्वान पर एकजुट होने का संकल्प लिया गया है. मौके पर शंभु प्रसाद, भवेश्वर कुमार, राजीव कुमार सिंह, अरुण घोष, नीलकमल राय, अवनीश कुमार पुष्पा कुमारी, संतोष प्रसाद कर्ण, पूनम कुमारी, सुशांत कुमार, राजेश रंजन, रंधीर कुमार, मो. इलियास, पप्पू कुमार, नीतू कुमारी, कृष्ण कुमार वर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद थे. इधर, प्रखंड के मध्य विद्यालय शासन को उच्च विद्यालय के रुप में उत्क्रमित किये जाने की खबर मिलते ही शासन गांव के लोगांे ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का आभार प्रकट किया. ग्रामीणों ने बताया कि उच्च विद्यालय हो जाने से गांव की लड़कियांे को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा क्योंकि अधिकांश लड़कियां संसाधन के अभाव में पढ़ने के लिए हसनपुर बाजार स्थित उच्च विद्यालय जाने में सक्षम नहीं हो पाती थी.
संकल्प दिवस को ले गोलबंद हुए शिक्षक
हसनपुर. मध्य विद्यालय सकड़पुरा में सोमवार को नियोजित शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें आगामी 24 दिसंबर को प्रखंंड मुख्यालय में संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सामान काम के बदले सामान वेतन की मांग को लेकर प्रखंड मुख्याालय पर शिक्षकों को एकजुट होने का आह्वान किया गया. बैठक के बाद […]
