मोहीउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को दो मैच आयोजित किये गये. पहला मैंच पटना व दलसिंहसराय के मध्य खेला गया. पटना की टीम ने टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाये. पटना की ओर राहुल व मुकेश ने 34-34 रनों का योगदान दिया. दलसिंहसराय के सांकेत ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट प्राप्त किये. निर्धारित ओवर में दलसिंहसराय की टीम 8 विकेट पर 146 रन ही बनाये. पटना ने यह मैच 29 रनों से जीत दर्ज की. पटना के मुकेश को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. प्रतियोगिता का दूसरा मैंच समस्तीपुर व भागलपुर के मध्य खेला गया. समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. भागलपुर के गेंदबाज मनीष ने 3 विकेट प्राप्त किये. जब बल्लेबाजी करने के लिए भागलपुर की टीम मैदान में उतरी तो अंकित की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी और पूरी टीम 88 रनों पर ढेर हो गयी. भागलपुर की ओर से त्रिलोक ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया. समस्तीपुर अंकित को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया.
रामेश्वरम् ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में पटना व समस्तीपुर विजयी
मोहीउद्दीननगर. मिथिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रामेश्वरम् क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को दो मैच आयोजित किये गये. पहला मैंच पटना व दलसिंहसराय के मध्य खेला गया. पटना की टीम ने टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाये. पटना की ओर राहुल व मुकेश ने […]
