लोजपाइयों ने पाक पीएम का पुतला फूंका

रोसड़ा. स्थानीय महावीर चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज सरीफ का पुतला दहन किया. जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने किया. इससे पूर्व अर्थी जुलुस निकाली गयी जो शहर केे स्टेशन रोड,ब्लॉक रोड से गुजरते हुए महावीर चौक पहुंची. पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने […]

रोसड़ा. स्थानीय महावीर चौक पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज सरीफ का पुतला दहन किया. जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने किया. इससे पूर्व अर्थी जुलुस निकाली गयी जो शहर केे स्टेशन रोड,ब्लॉक रोड से गुजरते हुए महावीर चौक पहुंची. पुतला दहन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह संगठन हमेशा देश हित में कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा. आज पाकिस्तान का रवैया जिस प्रकार है उससे देश की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार जिस उदासीनता सेे पेश आ रही है वह कहीं से भी जायज नहीं हैं. पाकिस्तान अपने यहां मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद को संरक्षण दे रखा है और उसके द्वारा देश के खिलाफ बेतुका बयान बाजी करवाते रहता है. पाकिस्तान ने अपने देश में हुए हमले में भी भारत को ही गुनहगार करार दिया है जो भारत के लिए अपमान का विषय है. इस के लिए पाकिस्तान को माफी मांगनी चाहिए. मौके पर नगर अध्यक्ष रहमत, मनीष कुमार रजक, प्रिंस सिंह,रिंकु सिंह,जाकिर,राजा,प्रशुन,अंकुश,आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >