प्रभार को ले एचएम व शिक्षा समिति अध्यक्ष में रसाकशी

नियोजन इकाई के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे पूर्व एचएमपूसा. प्रखंड के धोवगामा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में एचएम के प्रभार नहीं मिलने को लेकर तदर्थ समिति के अध्यक्ष अमर मल्लिक व पूर्व से नियोजित एचएम संगीता कुमारी में तनाव व्याप्त है. उस विद्यालय में दो नियोजित शिक्षकों की बहाली की गयी है. इसमें […]

नियोजन इकाई के आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे पूर्व एचएमपूसा. प्रखंड के धोवगामा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में एचएम के प्रभार नहीं मिलने को लेकर तदर्थ समिति के अध्यक्ष अमर मल्लिक व पूर्व से नियोजित एचएम संगीता कुमारी में तनाव व्याप्त है. उस विद्यालय में दो नियोजित शिक्षकों की बहाली की गयी है. इसमें से बीइओ ने शिक्षक चंद्रहास प्रसाद को बुनियादी विद्यालय धोवगामा में स्थानांतरण कर दिया. इधर, नियोजन इकाई दूसरे शिक्षक कु मारी संगीता को भी दूसरे विद्यालय शेखोपुर में स्थानांतरण कर दिया. समिति के अध्यक्ष ने बीइओ को आवेदन देकर बुनियादी विद्यालय में प्रतिनियुक्त चंद्रहास प्रसाद को अविलंब प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त करने की मांग की. वहीं कुमारी संगीता को विभागीय आदेशानुसार दो दिनों के अंदर चंद्रहास प्रसाद को एचएम का प्रभार देकर प्रावि शेखोपुर में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. इस आलोक में अध्यक्ष व ग्रामीण के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ व बीइओ को दिया गया. एक ओर बीइओ दूसरी ओर पंचायत नियोजन इकाई दोनों शिक्षकों के स्थानांतरण में ही लगे हैं. फिर इस विद्यालय का संचालन आखिर कौन करेगा. ग्रामीणों में उदय कुमार शर्मा, मनोज कुमार, जयराम ठाकुर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >