निरीक्षण में बंद पाये गये स्कूल

ताजपुर. बीडीओ आशुतोष कुमार ने प्रावि उर्दू साइफन टोला, प्रावि उर्दू बहेलिया टोला एवं प्रावि रजवा उर्दू का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रावि रजवा उर्दू 1 बजे दिन में बंद पाये गये. वहां एक भी बच्चे नहीं थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 16 दिसंबर से बच्चों के मध्याह्न भोजन बंद बताये […]

ताजपुर. बीडीओ आशुतोष कुमार ने प्रावि उर्दू साइफन टोला, प्रावि उर्दू बहेलिया टोला एवं प्रावि रजवा उर्दू का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रावि रजवा उर्दू 1 बजे दिन में बंद पाये गये. वहां एक भी बच्चे नहीं थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 16 दिसंबर से बच्चों के मध्याह्न भोजन बंद बताये गये. स्कूल के बाहर खुले में एचएम एवं दो शिक्षक थे. शेष बचे दोनों स्कूलों में हाजिरी से आधे बच्चे मौजूद पाये गये. प्रावि साइफन टोला उर्दू में एक शिक्षक मौजूद थे जबकि एचएम व अन्य शिक्षक गायब मिले. बीडीओ ने कहा कि स्कूलों के एचएम को तलब कर स्पष्टीकरण पूछे जायेंगे. बंद पाये गये स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >