दलसिंहसराय. स्कूल कॉलेज या कोचिंग आने जाने वाली लड़कियों के साथ छींटाकसी, छेड़खानी व अश्लील हड़कत करने वालों की अब खैर नही़ बढ़ती इस घटना को लेकर पुलिस की भृकुटी तन गयी है़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को स्कूली छात्रा से हुई हरकत व छात्रा के खुदकुशी की कोशिश मामले में छात्रा से आवेदन लिये जा रहें हैं. वहीं दोषी मनचलों की धर पकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है़ शीघ्र ही ऐसे मनचले पुलिस की पकड़ में होंगे़ उन्होंने आगे कहा कि छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है़ किसी मनचले व आवारा किस्म के लड़कों को गलती करने पर नहीं बख्शा जायेगा़ डीएसपी पंकज कुमार ने इसे लेकर आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही़ ज्ञात हो कि शुक्रवार को मनचलों की छींटाकशी से तंग आकर एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर जान देने का प्रयास किया था. परंतु लोगों ने उसे बचा लिया. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. इसके बाद स्थानीय पुलिस इस मामले को लेकर काफी गंभीर नजर आने लगी है.
मनचलों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
दलसिंहसराय. स्कूल कॉलेज या कोचिंग आने जाने वाली लड़कियों के साथ छींटाकसी, छेड़खानी व अश्लील हड़कत करने वालों की अब खैर नही़ बढ़ती इस घटना को लेकर पुलिस की भृकुटी तन गयी है़ थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को स्कूली छात्रा से हुई हरकत व छात्रा के खुदकुशी की कोशिश मामले में छात्रा […]
